पर्यटन

पूजा/अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगोत्री धाम के कपाट बंद 

आस्था

उत्तरकाशी। गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो गए हैं। अब मां गंगा 06 महीने शीतकालीन प्रवास मुखबा में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। आज दोपहर 12:01 मिनट पर सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्तिथि में विधि–विधान से गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं।

अब 06 महीने तक अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा में भक्तों को दर्शन देंगी मां गंगा

मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व के मौके पर बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद की तैयारियों के बीच आज सुबह 10:15 बजे मां गंगा के मुकुट को उतारा गया। उसके बाद निर्वाण दर्शन हुए। वेद मंत्रों के साथ मां की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कपाट बंद कर दिए गए। कहा कि कपाट अभिजीत मूर्हूत व अमृत बेला पर दोपहर ठीक 12:01 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button