अपराधउत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

बागेश्वर उपचुनाव–कांग्रेस को वोट देना विष पीने के समान, इसलिए भाजपा को वोट दें और अमृत पीएं– सीएम धामी 

BBC ख़बर,न्यूज नेटवर्क

गरुड़/बागेश्वर,बागेश्वर उपचुनाव में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ ऐसा बोला कि जिसकी चर्चा गली कूचे में होने लगी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है। यह उपचुनाव देश के परिदृश्य का चुनाव है। जिससे उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों का बखान होगा। कांग्रेस को वोट देना जहर पीने के समान है। भाजपा को वोट दें और अमृत पिएं, जिसके बाद इस बात की चर्चा हर जगह होने लगी है।

बागेश्वर उपचुनाव को लेकर गरुड़ में रोड शो करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के चुनावी कैम्पियन के दौरान गरुड़ के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि मातृ शक्ति का समर्थन हमेशा भाजपा को मिलते आया है। और यह चुनाव राज्य में हो रहे विकास कार्यों पर मोहर लगाने का काम करेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मानसखंड के तहत कुमाऊं मंडल के सभी मंदिरों का पुर्ननिर्माण हो रहा है। इस चुनावों में अपार जन समर्थन के लिए जुटा जन समूह, राज्य में हो रहे ऐतिहासिक विकास कार्य पर मुहर लगाने का काम कर रहे हैं। उसका परिणाम इस जनसभा के लिए उपस्थित जनता की मौजूदगी है।सीएम धामी ने कहा कि गरुड़ मेडिकल कालेज को मूर्त रूप देने की दिशा में राज्य सरकार कार्य कर रही है। चंदन राम दास को मंत्रिमंडल में उनके अनुभव के आधार पर शामिल किया गया था।उनका अनुभव राज्य के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम रहा, उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वोट देना जहर पीने के समान है। इसलिए जहर नही, अमृत पियो भाजपा के पक्ष में मतदान करें। शिव की नगरी से पार्वती दास को जीतना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कत्यूर घाटी के मंदिरों के नवनिर्माण के लिए भाजपा को जीताना है। कांग्रेस ने नारा दिया कि गरीबी हटाओ लेकिन गरीबी तो हटी नहीं। पूरे देश से कांग्रेस हट गई। भ्रष्टाचार का मतलब कांग्रेस है। हमारी सरकार ने बागेश्वर के विकास के लिए तीन अरब से अधिक की योजनाएं स्वीकृत की हैं। नकल अध्यादेश, समान नागरिक संहिता, राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत आरक्षण, कृषि को जंगली जानवरों से बचाने के एक लाख बंदरों का बधियकार किया गया है। जिससे आने वाले समय में खेतों और फसलों को नुकसान से बचाया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!