Naugaon (उत्तरकाशी)। आराकोट पुलिस को गत रात्रि को बाजार में सड़क किनारे एक युवक पड़ा मिला। पुलिस युवक को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। युवक नौगांव का बताया जा रहा है। मोरी पुलिस पंचायतनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए नौगांव ला रही है।
बीते रात्रि को चीता पुलिस आराकोट बाजार में गश्त पर थी। इसी दौरान एक युवक बाजार में सड़क किनारे पड़ा मिला। जिसके बाद सिपाही युवक को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विजय दास (33) क्वाडी/कुंड विकासखंड नौगांव का बताया जा रहा है। युवक के भाई खजान दास के अनुसार विजय आराकोट में मजदूरी का कार्य करता था। उसने दीपावली से पहले बड़ी बहन को फोन कर घर आने की बात कही थी। लेकिन वह नहीं लौटा।
मृतक के पास डॉक्टर का पर्चा और दवाइयों का थैला मिला है। प्रथम दृष्ट्या मौत बीमारी के कारण हुई है।, पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। जांच जारी है। –मोहन सिंह कठैत, थानाध्यक्ष मोरी।