featuredUncategorizedअपराधउत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया यमुना घाटी का दौरा, महासू देवता का लिया आशीर्वाद

बीबीसी ख़बर, न्यूज नेटवर्क ब्रेकिंग न्यूज़ 

पुरोला/मोरी/नौगांव,पुर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने एक दिवसीय भ्रमण पर टोंस एवं यमुना घाटी आए थे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करने व आगामी लोक सभा चुनाव के लिए एकजुट होने का मूल मंत्र दीया। यमुना घाटी में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने जोरदार ढंग से स्वागत भी किया।

एक दीवसीय भ्रमण पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हनोल मंदिर में महासू देवता के दर्शन कर पूजा अर्चना की उसके बाद मोरी में लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर संगठन की मजबूती व राज्य व केंद्र सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने की बात करते हुए, पुरोला के हुड़ोली में चल रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्राथमिक वर्ग में पहुंचे जहां वह स्वयंसेवकों के बीच में रहने की बात नौगांव के लिए प्रस्थान किया इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ को आगमी लोकसभा चुनावों के लिए तैयार रहने और संगठित रहने का मूल मंत्र भी दीया। इस अवसर पर मोरी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख जॉर्ज मोहन सिंह रावत ,शिव सिंह रावत, एडवोकेट अजीत रावत, पुर्व जिला अध्यक्ष रमेश चौहान,सूरज सिंह, नवीन गैरोला, राजपाल पंवार, सुनील भंडारी, लोकेश उनियाल सहित अन्य भाजपा के कार्यकर्ता मौजुद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!