अपराधउत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

प्रदेश सरकार पर जमकर बरसी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष 

प्रदेश में सुरक्षित नहीं है महिलाएं–ज्योति रौतेला 

बीबीसी ख़बर न्यूज नेटवर्क

रिर्पोट महीदेव असवाल 

पुरोला (uttarkashi) न्याय सम्मान यात्रा के तहत प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने पुरोला कांग्रेस कर्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सूबे में महिलाएं और बेटियां असहज महसूस कर रही है। प्रदेश सरकार अभी तक अंकिता भंडारी को न्याय नहीं दिला पाई है। और वीआईपी लोगों को बचाने में जुटी है। साथ ही राज्य में महंगाई भ्रष्टाचार अपने चरम सीमा पर है।

प्रेस वार्ता करती प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला

न्याय सम्मान यात्रा के तहत पुरोला पहुंची प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्षा ज्योति रौतेला ने धामी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश भर में नारियों के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।और सरकार अपनी झुटी तारीफों के पुल बांधने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि सूबे में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लाल फीता शाही,महंगाई,आदी चरम पर है। लेकिन प्रदेश सरकार नौजवानो, बुजुर्गों,महिलाओं को गुमराह करके में जुटी है। वहीं प्रदेश के नौजवान नशे की गर्त में डूबते जा धकेले जा रहे है लेकिन सरकार इस पर कोई लगाम नहीं लगा पा रही है।

पहाड़ी टोपी पहनाकर महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत करते जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महीला सचिव शिवानी मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश चौहान नगर कांग्रेस अध्यक्ष कविंद्र सिंह असवाल, ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह नेगी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी नोनीहाल सिंह, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ललिता भंडारी,बिहारी लाल शाह, भुवनेश उनियाल, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!