अपराध

आंधी-तूफान : तिमंजिला मकान पर बांज का पेड़ गिरा, कोई हतायत नहीं

नुकसान

उत्तरकाशी जनपद के मोरी ब्लॉक के जखोल गांव की है घटना

पुरोला। विकासखंड मोरी में शुक्रवार दोपहर के बाद आये तेज आंधी-तूफान से जखोल गांव में एक तिमंजिला मकान पर बांज का पेड़ गिरने से पूरी तरह ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से मौके का मुयायना कर मदद की गुहार लगाई है।

शुक्रवार को जनपद उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक में आये आंधी-तूफान से जखोल गांव निवासी कृतम सिंह पुत्र वरदान सिंह के तिमंजिला मकान पर बांज का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। जिले में आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ गिर गए हैं। कई स्थानों पर हल्की बूंदा बांदी भी हुई। जिससे गेहूं की फसल निकाल रहे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button