
देहरादून/ वन विभाग में उप वन संरक्षकों के तबादले करते हुए उप सचिव सत्य प्रकाश सिंह ने आदेश जारी करते हुए। तेज तर्रार और कड़क मिजाज के मयंक शेखर झा को अपर वन प्रभाग बड़कोट से अपर वन संरक्षक चकराता, कालसी स्थानांतरण किया है।

तो वहीं उप वन संरक्षक चकराता,कालसी से सुश्री कल्याणी को प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय देहरादून संबंध किया गया है। डॉक्टर अभिलाषा सिंह को उपनिदेशक उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी से अपरी यमुना वानप्रभाग बड़कोट तथा उपनिदेशक गोविंद पशु विहार का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। सुश्री कहकशा नशीस उप वन संरक्षक राजा जी टाइगर रिजर्व देहरादून से अपर सचिव वन एवं पर्यावरण विभाग देहरादून नियुक्त किया गया है।