featuredUncategorizedअपराधउत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तराखंड बॉर्डर पर तीन पुलो सहित 35 परियोजनाएं देश को समर्पित की 

बीबीसी ख़बर,न्यूज नेटवर्क जोशीमठ 

Dehradun, (Jan .19/2024) केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ जोशीमठ ढाक सेतु स्थल पर बीआरओ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान रक्षा मंत्री सिंह ने उत्तराखंड में तीन बॉर्डर पुलो सहित 35 अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं देश को समर्पित की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवसंरचना विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का हार्दिक आभार जताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य के सामरिक, धार्मिक व पर्यावरणीय महत्व को समझते हुए बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू किया गया है। उनके मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम “विकल्प रहित संकल्प” के साथ पूर्ण मनोयोग से काम कर रहे है।

रक्षा मंत्री ने कहा की “भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। और साथियों, इसमें हमें सबका सहयोग मिल रहा है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की सेवा की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि किसी परियोजना को समय पर पूरा करना संगठन की प्रतिबद्वता के कारण संभव हुआ है। साथ ही उन्होंने पर्यावरण के अनुकूल अधिकतम राष्ट्रीय सुरक्षा और कल्याण के मंत्र के साथ काम करने का आह्वान भी किया।

रक्षा मंत्री ने देश के सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बीआरओ की सराहना की और कहा कि सड़क, पुल आदि का निर्माण करके, संगठन दूर-दराज के इलाकों को भौगोलिक दृष्टि से देश के बाकी हिस्सों से जोड़ रहा है, साथ ही दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों के दिलों को बाकी नागरिकों के साथ भी जोड़ रहा है।

रक्षामंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों को मुख्यधारा का हिस्सा मानती है न कि बफर जोन। “एक समय था जब सीमा पर बुनियादी ढांचे के विकास को ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था। सरकारें इस मानसिकता के साथ काम करती थीं कि मैदानी इलाकों में रहने वाले लोग ही मुख्यधारा के लोग हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!