उत्तराखंड

यमुनाघाटी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, लोगों से की घरों में तिरंगा फहराने की अपील

आजादी का अमृत महोत्सव

Purola/badkot/naugaon (उत्तरकाशी)। स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह के तहत देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यमुनाघाटी के नगर पंचायत पुरोला, नगर पालिका बड़कोट, भाजपा मंडल बड़कोट, भाजपा मंडल डामटा, नौगांव कांग्रेस और विभिन्न स्कूलों के छात्र–छात्राओं द्वारा नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने सभी लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की है। तिरंगा यात्रा के दौरान तीनों शहरों का माहौल भारत माता की जय और देशभक्ति गीतों से गुंजायमान रहा है।

पुरोला नगर पंचायत

नगर पंचायत अध्यक्ष पुरोला हरिमोहन नेगी द्वारा आज शहर में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत “हर घर तिरंगा” यात्रा निकाली गई। जिसमें विभिन्न स्कूलों/विद्यालय के छात्र–छात्राओं और संगठन के लोगों ने प्रतिभाग किया। तिरंगा यात्रा खेल मैदान से होते हुए अस्पताल रोड, कुमोला रोड, मुख्य मार्गों से होते खेल मैदान में समाप्त हुई है। रैली के दौरान शहर का माहौल देशभक्ति के नारों और गीतों में डूबा रहा। तिरंगा रैली में प्रमोद सिंह चौहान, बिहारी लाल शाह, राकेश पंवार, पीके बडोला, देवी प्रसाद, दिनेश नौड़ियाल, जगमोहन सिंह, अंकित पंवार, आशीष नेगी, देवराज नेगी, प्रमोद रावत सहित विभिन्न स्कूल/विद्यालयों के 2000 छात्र–छात्राएं, अध्यापक सहित अन्य लोग रहे।

नगर पालिका बड़कोट

बड़कोट नगर पालिका, भाजपा नगर मंडल बड़कोट, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट और विभिन्न स्कूली छात्र–छात्राओं के द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाल कर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, आईटीआई प्रधानाचार्य निरंजन खुगशाल, ईओ मोहन गौड़, जयानन्द सेमवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कृष्णा राणा, अजय रावत, जयेंद्र सिंह, जयवीर ज्याडा, शैलेंद्र चौहान, प्रताप रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नौगांव/डामटा

दौलतराम रंवाल्टा आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र–छात्राओं द्वारा नगर पंचायत नौगांव में तिरंगा यात्रा निकाली गई। उन्होंने भारत माता की जय के नारों के साथ लोगों को घरों में तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर अध्यापक प्रमोद रावत, देवेंद्र चंद, जयदेव रावत आदि रहे। वहीं नौगांव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और वाल विद्या मंदिर के छात्रों द्वारा मुख्य बाजार में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामप्रसाद सेमवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सकल चंद रावत, रोजी सिंह सौंदवान,आशीष रावत, गजेंद्र असवाल, बलदेव , राजेश सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे। डामटा भाजपा मंडल द्वारा आज ’हर घर_तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा आयोजित की गई। जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, राइका डामटा, प्रथमिकता विद्यालय के छात्र–छात्राओं प्रतिभाग लेकर लोगों से घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष बच्चन चौहान, सरदार सिंह राणा,  मंडल महामंत्री दयाराम थपलियाल, बलवीर चौहान, महावीर शाह, मनीष राणा, मुकेश राणा ,सुरवीर चौहान, अनिल चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता और छात्र–छात्राएं रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!