अपराधपुलिस

दरोगा भर्ती घोटाला : विजिलेंस ने सिलेक्शन कमेटी के पहले चेयरमैन से की घंटों पूछताछ

कार्यवाही जारी

Dehradun। उत्तराखंड में साल 2015/16 के दारोगा भर्ती घोटाले की जांच कर रही विजिलेंस की टीम आज पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय पहुंची। सीओ विजिलेंस दीप शिखा अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने करीब 6 घंटों तक पहले टेस्ट एंड सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन रहे डॉक्टर एनएस जादौन से पूछताछ की। इसके बाद टीम उन्हें लेकर वेटरनरी कॉलेज भी गई, जहां विजिलेंस ने कुछ दस्तावेज भी खंगाले। विजिलेंस की पूछताछ की कार्रवाई अभी भी जारी है।

ज्ञातव्य हो उत्तराखंड में साल 2015/16 में दारोगा की भर्ती परीक्षा कराई गई थी। इस भर्ती को जिम्मा पंतनगर विवि की टेस्ट एंड सेलेक्शन कमेटी को दिया गया था। तब पुलिस विभाग में 356 दारोगा सीधे भर्ती हुए थे। जब उत्तराखंड एसटीएफ uksssc पेपर लीक मामले की जांच कर रही थी, तभी साल 2015 में हुई दारोगा भर्ती मामले में भी गड़बड़ी की बात सामने आई थी।

इसके बाद सरकार ने दारोगा भर्ती घोटाले की जांच विजिलेंस को सौंपी दी थी। 8 सितंबर को एसपी विजलेंस प्रह्लाद मीणा के नेतृत्व में विजलेंस टीम पंतनगर कृषि विवि पहुंची थी। कुलपति से मुलाकात के बाद टीम ने लैंबर्ट स्क्वायर स्थित भर्ती सेल में रात दस बजे तक इस भर्ती से जुड़े दस्तावेज खंगाले। जिसमें विजिलेंस को भी दारोगा भर्ती में धांधली से जुड़े महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे थे। सबूतों के आधार पर बीते दिनों ही विजिलेंस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने शासन से अनुमति मांगी थी। अनुमति मिलने के बाद बीती 8 अक्टूबर को विजिलेंस ने 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!