
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर डाला प्रकाश
नौगांव। भाजपा के तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ हो गया है। पहले दिन के प्रथम सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग प्रमुख ज्योति प्रसाद गैरोला ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा जीवंत कार्यकर्ताओं की पार्टी है। स्थापना काल से अब तक भाजपा प्रथम राष्ट्रीय हित पर कार्य कर रही है। कहा भाजपा का उदय ही राष्ट्रवाद के मुद्दे पर हुआ। पार्टी के संस्थापक सदस्य डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश हित को सर्वोपरि मानते हुए उस समय जनसंघ की स्थापना की। जब-जब देश पर संकट आया तब-तब भाजपा के कार्यकर्ता देश के साथ खड़े नजर आए। कश्मीर के परमिट सिस्टम के खिलाफ,एक देश में दो विधान दो निशान दो प्रधान के खिलाफ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी थी। दूसरे सत्र को बद्रीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट ने राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अंतिम सत्र को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने केंद्र की उपलब्धि गिनाई।
ये रहे उपस्थित : गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, महामंत्री सतेंद्र राणा, किसान जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, वरिष्ठ नेता अमीचंद शाह, मंडल अध्यक्ष पुरोला पवन नौटियाल, सरदार राणा, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा राणा, मंडल अध्यक्ष नौगांव मीना रावत, आनंदी राणा, अमिता परमार, जसपाल परमार बचन सिंह चौहान, रामानंद भट्ट, जगमोहन सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।