उत्तराखंड

भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड के लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर करें कार्य : पुष्कर सिंह धामी 

सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार” मुक्त देवभूमि पर आयोजित कार्यक्रम में बोले, सरकार ने 2025 का रखा है लक्ष्य

Dehradun। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार” मुक्त उत्तराखण्ड के संबंध में सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त देवभूमि का संकल्प लिया है। 2025 तक देवभूमि उत्तराखण्ड को भ्रष्टाचार मुक्त एवं नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए सभी विभागों को विजिलेंस के साथ समन्वय से कार्य करना होगा। सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने 04 विसलब्लोवर को सम्मानित भी किया।

बुधवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में सुशासन, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के सबंध में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर उन्होंने ने घोषणा करते कहा कि विजिलेंस का 02 करोड़ रूपये का रिवॉल्विंग फण्ड बनाया जायेगा। राज्य में विजिलेंस को सशक्त बनाने के लिए इसके ढ़ाचे एवं अन्य सुविधाओं को बढ़ाया जायेगा। साथ ही सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। उन्होंने कहा कि जो ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं, उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा, शासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सतर्कता विभाग के कार्यों को सहारा : मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए 1064 एप लॉच होने के बाद से इस एप पर अभी तक 5 हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित हैं, उन पर सतर्कता विभाग द्वारा लगातार कारवाई की जा रही, जो सराहनीय कार्य है। जो शिकायतें भ्रष्टाचार से संबंधित नहीं हैं, लेकिन 1064 पर प्राप्त हो रही हैं, उन्हें सीएम हेल्पलाईन से जोड़ा गया है, ताकि जन समस्याओं का तेजी से समाधान हो सके। इस दिशा में भी सतर्कता विभाग द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सरकार सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के भाव से कार्य कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button