पर्यटन

Big breking : हनोल “जागड़ा” राज्यस्तरीय मेला घोषित

संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने की घोषणा, निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता को देख अधकारियों को फटकारा

Dehradun। संस्कृति धर्मस्व और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज अपने भ्रमण कार्यक्रम के अंतिम दिन हनोल स्थित महासू देवता मंदिर पहुंचे। और जागड़ा (हरियाली मेले) से पूर्व व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जागड़ा को राजकीय मेला घोषित किया है। उन्होंने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण टीम के अधिकारियों के साथ महासू देवता मंदिर का निरीक्षण कर परिसर में हुए निर्माण कार्यों की खराब गुणवत्ता को लेकर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने महासू देवता मंदिर, हनोल में होने वाले जागड़ा (हरियाली मेले) की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने जागड़ा (हरियाली मेले) को राजकीय मेला घोषित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने “मन की बात” में महासू महाराज का जो जागड़ा (हरियाली मेले) होने वाला है उसका उल्लेख पर इस क्षेत्र को बड़ी प्रमुखता दी है। कहा कि सरकार पूरे मंदिर परिसर का मास्टर प्लान तैयार कर आने वाले समय में इस को व्यवस्थित स्वरूप प्रदान करेगी।

संस्कृति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले से संबंधित सभी व्यवस्थाएं लाइट, सुरक्षा व भंडारे का समुचित प्रबंध होना चाहिए। सभी को मिलकर इस आयोजन को सफल बनाना है। इस मौके पर उन्होंने मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से मंदिर को 1000 कंबल दिए जाने की भी बात कही।

बैठक में ये रहे उपस्थित : महासू देवता मंदिर समिति के पदेन अध्यक्ष उपजिलाधिकारी चकराता, पदेन उपाध्यक्ष, तहसीलदार त्यूनी, सचिव पुरोहित मोहन लाल सेमवाल, संरक्षक, बजीर दीवान सिंह राणा, जयपाल सिंह पंवार, सदस्य पुजारी मदन चंद, प्रहलाद जोशी, राजेंद्र नौटियाल, राजगुरु चंदन राम राजगुरु, रघुवीर सिंह, राजाराम शर्मा, डॉक्टर नरेंद्र चौहान, नारायण सिंह पवार, टोनी, राजेंद्र चौहान, जितेंद्र सिंह चौहान, उर्मिला शर्मा और शांति राम आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button