अपराधपुलिसस्वास्थ्य

Big breking : खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, 12 की मौत, 05 घायल 

दुःखद

joshimath (चमोली)। उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार को पल्ला गांव के समीप यूटिलिट वाहन करीब 500 मीटर गहरी में जा समाया। वाहन में 17 लोग सवार थे। जिसमें से 12 लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और 05 लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद चमोली जोशीमठ के उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर आज पल्ला गांव के पास यूटिलिटी 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में चालक सहित 17 लोग सवार थे। जिसमें से 12 की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोगों ने छत से कूदकर जान बचाई। वहीं वाहन को रोकने के लिए टायर में पत्थर लगाने उतरे दो लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर एक यूटिलिटी जोशीमठ से सवारियों को लेकर किमाणा गांव जा रही थी। करीब 3:30 बजे पल्ला गांव के समीप खड़ी चढ़ाई पर यूटिलिटी वाहन आगे नहीं बढ़ पाई। पीछे सरकते देख उस पर सवार किमाणा गांव का जीतपाल सिंह और हेमंत चौहान निवासी कलगोठ गांव नीचे उतरे और टायर में पत्थर अड़ाने लगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button