उत्तराखंडपुलिसराजनीतिसामाजिक

Big breking : नकल माफिया हाकम सिंह की अवैध संपति अब हुई पार्क प्रशासन की 

कब्जाई भूमि को किया गया सील, अतिक्रमण को लेकर लगाया गया है चेतावनी बोर्ड, कार्यवाही जारी

Purola। पेपर लीक मामले के मास्टर माइंड हाकम सिंह द्वारा सांकरी में कब्जाई गई सरकारी भूमि पर आज भी गोविंद वन्य जीव विहार एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्यवाही जारी रही है। उप निदेशक गोविंद वन्य जीव विहार डीपी बलूनी ने बताया कि वन विभाग की 0.9 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण पाया गया और चार से पांच मुनारे क्षतिग्रस्त पाए गए। अतिक्रमण की गई भूमि को सील कर दिया है। साथ ही क्षतिग्रस्त मुनारों को जल्द रिपेयरिंग करेंगे। और वन विभाग की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया है। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पुरोला दीपक कुमार ने बताया कि सड़क के किनारे अवैध अतिक्रमण पाया गया। जिसकी निशानदेही कर दी गई है।

पार्क प्रशासन और राजस्व विभाग की भूमिका पूर्व से ही नकल माफिया हाकम सिंह की अवैध अकूत संपत्ति बनाने में अहम रही है। सांकरी रेंज कार्यालय से महज एक किमी की दूरी पर स्थित हाकम सिंह का तिलिस्मी अभेद किला शासन/प्रशासन के लिए आज जी का जंजाल बना हुआ है। वहीं दोनों विभागों के आला अधिकारी महज खानापूर्ति करते हुए नजर आ रहे हैं, ताकि हाकम सिंह को हाईकोर्ट जाने का एक और मौका मिल जाए और विभागों के आला अधिकारी हाकम सिंह के नमक का कर्ज चुका सकें। कई बार मीडिया के माध्यम से पार्क प्रशासन के आला अधिकारियों को नकल माफिया के इस काले कारनामों से अवगत करवाया गया बावजूद इसके पार्क प्रशासन का कोई भी आला अधिकारी इसके तिलिस्मी जाल में हाथ डालने से हमेशा कतराता रहा है। वहीं सांकरी रेंज के रेंज अधिकारी पूर्व से ही इस मामले में संदिग्ध भूमिका में नजर आते रहे हैं, चर्चाओं का बाजार गर्म है की पार्क प्रशासन और राजस्व प्रशासन ने अवैध संपत्ति को लेकर अपनी कार्यप्रणाली धीमी गति से आगे बढ़ा रहे हैं ताकि अवैध बने रिसोर्ट के अंदर का सामान व बहुमूल्य वस्तुएं दाएं–बाएं की जा सके, यह भी चर्चा चल रही है कि रात भर उक्त स्थान से देवदार सहित अन्य कीमती सामानों को ठिकाने लगाया जा रहा है। और विभाग पैमाइश के नाम पर दिन बढ़ाते जा रहे हैं।
अनिल असवाल संपादक 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button