अपराधपुलिससामाजिकस्वास्थ्य

Big Breking : लापता युवती के शव का कंकाल बरामद, जमकर हो रहा बबाल 

दुःखद

Naugaon (उत्तरकाशी)। पुरोला थाना पुलिस को तीन माह से गायब युवती के शव का कंकाल मिला,नौगांव से लापता युवती का कंकाल मिलने के बाद परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने नौगांव चौकी पर जाम लगा कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते अगर पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लिया जाता, तो युवती की जान बचाई जा सकती थी।

नौगांव चौकी के पास सड़क पर धरना /प्रदर्शन करते परिजन और स्थानीय लोग।

गत तीन माह पूर्व नौगांव से बागपत उत्तरप्रदेश निवासी सोमदेव (47) पुत्र एलम चंद ने नगर पंचायत नौगांव से अपनी भतीजी को अगवा किया था। जिसकी लिखित तहरीर पीड़िता की मां द्वारा पुलिस को दे दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा सही खोजबीन शुरू नहीं की गई, कल गिरफ्तार आरोपी मौसा सोमदेव की निशानदेही पर देर शाम युवती के शव का कंकाल बैराट खाई कालसी मार्ग पर पत्थरों के नीचे से बरामद किया गया। जैसे ही इसकी सूचना ग्रामीणों को लगी। लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव कर देहरादून यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि समय रहते अगर पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से लिया जाता तो युवती की जान बचाई जा सकती थी। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और एसडीएम बड़कोट देवानंद शर्मा द्वारा मौके पर पहुंचकर पीड़िता के परिजनों से वार्ता की गई। तब जाकर मामला शांत हुआ। उसके बाद यमुनोत्री नेशनल हाइवे पर यातायात बहाल हो सका।

नौगांव चौकी के पास पीड़िता के परिजनों से वार्ता करते यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल।

 गिरफ्तार आरोपी मौसा के निशानदेही पर शव बरामद कर दिया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। – कोमल सिंह रावत, थानाध्यक्ष पुरोला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button