राजनीतिसामाजिक

Big Breking : यमुनाघाटी के दो व्यापारी बद्रीनाथ में होंगे सम्मानित 

Naugaon। व्यापार मंडल जिला यमुनाघाटी के अध्यक्ष कबूल सिंह पंवार और बड़कोट व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी को प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा 05 नवंबर को बद्रीनाथ में सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने दोनों व्यापारियों को पत्र के माध्यम से दी है।

यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार और बड़कोट व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी को यह सम्मान उनके द्वारा हर समय व्यापारी हितों के लिए तत्पर रहने के साथ उल्लेखनीय कार्य करने के लिए दिया जाएगा। अगले माह 5 नवंबर को बद्रीनाथ में उत्तराखंड उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रस्तावित है। बैठक में उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रकाश जैन भी मौजूद रहेंगे। दोनों व्यापारियों ने सम्मान के लिए चयन होने पर खुशी जाहिर करते हुए, राष्ट्रीय और प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के साथ स्थानीय व्यापारियों का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button