पुलिस

ब्रेकिंग : बोल्डर की चपेट में आने से कार सवार दंपत्ति की दर्दनाक मौत

दुःखद

चमोली जनपद स्तिथ थराली मेटा गांव निवासी दंपत्ति देहरादून से लौट रहे थे घर

देहरादून। ग्वालदम-कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास कार सवार दंपत्ति की बोल्डर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शव गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया है। मृतक दंपत्ति सूबे के चमोली जनपद स्तिथ थराली मेटा गांव निवासी थे।

जानकारी के अनुसार रविवार को देहरादून से अपनी कार संख्या (यूके 11 6123) में सवार होकर अपने गांव मेटा आ रहे बलवीर सिंह (45) पुत्र पुष्कर सिंह और सावित्री देवी (40) पत्नी बलवीर सिंह की कार पर अचानक ही ग्वालदम–कर्णप्रयाग राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगोली के पास दोपहर करीब 3.30 बजे पहाड़ी से गिरे बड़े बोल्डर की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक बोल्डर गिरने के कारण दंपत्ति कार के अंदर ही दब गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो–रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button