राजनीतिशिक्षा

Breking : अतोल सिंह मेहर अध्यक्ष और बलवंत असवाल मंत्री बने

पुरुषोत्तम धीमान उपाध्यक्ष और संदीप बंधानी संयुक्त मंत्री 

Barkot (उत्तरकाशी)। जनपद के राजकीय शिक्षक संघ के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अतोल सिंह मेहर और मंत्री पद पर बलवंत असवाल ने जीत दर्ज की है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम धीमान और संयुक्त मंत्री पद पर संदीप बंधानी ने जीत दर्ज की है।

राजकीय शिक्षक संघ जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन  राइका बड़कोट में संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी का गठन चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से हुआ है। जिसमें अध्यक्ष पद पर अतोल सिंह मेहर, महामंत्री पद पर बलवन्त असवाल और उपाध्यक्ष पद पर पुरुषोत्तम धीमान और संयुक्त मंत्री पद पर संदीप बंधानी ने जीत दर्ज की है। चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन अधिकारी देहरादून संगठन जिला मंत्री अर्जुन पंवार की देखरेख में संपन्न हुई।

ये रहे उपस्थित : मुख्य अतिथि यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, वर्तमान प्रांतीय मंत्री सोहन मंजिला, मंडल अध्यक्ष गढ़वाल रविंद्र राणा, मंडलीय मंत्री हेमंत पैन्यूली, जिले के सभी शिक्षक रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button