अपराधपुलिस

Breking : बड़कोट पुलिस ने 6 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा

Naugaon (उत्तरकाशी)। बड़कोट पुलिस ने यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी में छापेमारी कर एक व्यक्ति को 6 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध बड़कोट थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। विधिक कार्यवाही गतिमान है।

सीओ बड़कोट सुरेंद्र सिंह भंडारी।

विगत कई दिनों से सीओ बड़कोट को यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव जानकीचट्टी के आस-पास अवैध नशा व मादक पदार्थों के कारोबार की शिकायत प्राप्त हो रही थी, जिसको लेकर सीओ सुरेन्द्र सिंह भंडारी ने थानाध्यक्ष बड़कोट को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे। गत रात्रि मुखबिर की सूचना पर एसएचओ बड़कोट गजेन्द्र बहुगुणा की देखरेख में जानकीचट्टी पुलिस द्वारा बीफ गांव (नारायण पुरी) में छापेमारी कर जगमोहन (37) पुत्र रूपा लाल को 06 पेट्टी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बड़कोट पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही गतिमान है।

पुलिस टीम

  • एसआई रंजीत खनेड़ा, चौकी इंचार्ज जानकीचट्टी
  • सिपाही नितेश बिजल्वाण।
  • सिपाही जगमोहन पंवार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button