पुलिस

Breking : कमल नदी में बहने से बुजुर्ग की मौत, शव बरामद

दुःखद

नौगांव। पशुओं के लिए चारापत्ती लेने गया बुजुर्ग आज कमल नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आने से पांच किमी आगे तक यमुना नदी में बह गया। जिससे उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने काफी खोजबीन कर शव बरामद कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। हादसे के बाद परिजनों में मातम पसरा है।थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार चक्रवर्ती ने जानकारी देते बताया कि पशुओं के लिए चारापत्ती लेने गया केदार सिंह (53) पुत्र गंगा सिंह निवासी थली गांव कमल नदी पार करते समय तेज बहाव की चपेट में आ गया। जिससे वह यमुना नदी में करीब 5 किमी आगे तक बह गया और उसकी मौत हो गई है। स्थानीय लोगों, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने काफी देर खोजबीन कर मृतक का शव जरड़ा के नीचे यमुना नदी से भंकोली गांव जाने वाली लिफ्ट के पास से बरामद कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। जिसके बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जायेगा।

पुलिस टीम : मुकेश सेमवाल, दिगपाल , होमगार्ड रायवीर और एसडीआरएफ टीम।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button