अपराध
Breking news : नेलांग घाटी में भूस्खलन की चपेट में आने से आर्मी जवान की दर्दनाक मौत, शव बरामद
दुःखद

naugaon। जनपद उत्तरकाशी स्तिथ नेलांग घाटी में पैट्रोलिंग करते समय आर्मी के जवान की भूस्खलन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। जिला आपदा प्रबन्धन और हर्षिल आर्मी से प्राप्त सूचना के अनुसार जवान साथियों के साथ (भारत–चीन बॉर्डर) नेलांग घाटी में पैट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से भूस्खलन की चपेट में आने से जवान की मौत हो गई है। शव को रेस्क्यू कर के निकाल लिया गया है। उक्त घटना भैरव घाटी से लगभग 03 किमी आगे हुई। सेना का दल यहां पैदल ही जा रहा था। भूस्खलन की चपेट में आने से जम्मू कश्मीर निवासी जवान की मृत्यु हो गई है। मृतक जवान का शव उत्तरकाशी लाया जायेगा। इस घटना में एक सैन्य अधिकारी भी चोटिल हुआ है जिसका उपचार किया जा रहा है।