उत्तराखंड
समर्थकों के साथ भाजपा के हुए कर्नल अजय कोठियाल
![](https://bbckhabar.in/wp-content/uploads/2022/05/FB_IMG_1653400253846.jpg)
विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी के थे सीएम कैंडिडेट
देहरादून/नौगांव। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी (app) का सीएम चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने समर्थकों के साथ आज भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने बलवीर रोड स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचकर सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी की ओर से उन्हें जल्द कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।