पर्यटन

यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए उत्साह, खस्ताहाल रास्तों का क्या होगा

परेशानी

 

Naugaon। Rohit bijalwan 

यमुनोत्री धाम पर बरसात कम होने के बाद यात्रा सुचारू रूप से चलने लगी है लेकिन रास्तों की हालत बेहद खराब बनी है। वहीं यमुनोत्री धाम में नदी पार जिला पंचायत उत्तरकाशी द्वारा बनाए गए सार्वजनिक शौचालय के लिए जाने वाले लोहे के पुल को विभागीय ठेकेदार द्वारा बरसात से उफनाई नदी में बहने के भय से खोल कर उतार दिया गया है। जिससे तीर्थयात्री खुले में शौच जाने को मजबूर है।

जानकीचट्टी से आगे यमुनोत्री धाम जाने वाले पैदल मार्ग पर भंडेली गाड़ के पास गत दिनों हुई मूसलाधार बरसात के बाद रास्ता पूरी तरह से वासआउट हो गया था जिसे पीडब्ल्यूडी बड़कोट द्वारा वैकल्पिक मार्ग के रूप में सुचारू किया गया था जिसकी हालत भी अब नाजुक बनी है हर दिन इस स्थान पर जाम जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। यमुनोत्री धाम में यात्रियों के लिए जो सार्वजनिक शौचालय बनाया गया था वह नदी के पार है वहां जाने के लिए जो लोहे का पुल लगाया गया था उसे विभागीय ठेकेदार द्वारा पेमेंट का बिल तैयार न होने के कारण हटा दिया गया है जिससे स्थानीय लोगों के साथ तीर्थयात्री खुले में शौच जाने के लिए मजबूर है। ईई मनोहर सिंह बिष्ट, पीडब्ल्यूडी बड़कोट ने बताया कि भंडेली गाड़ के पास मार्ग पर कार्य गतिमान है, लगातार बरसात के चलते कार्य में रुकावट आ रही है। मंदिर के पास बने शौचालय को जोड़ने वाले पुल को जल्द जोड़ दिया जायेगा।

मामला संज्ञान में आने के बाद संबंधित विभाग को अवगत करा दिया है, जल्द व्यवस्था को ठीक कर दिया जायेगा। –देवानंद शर्मा, एसडीएम बड़कोट।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button