उत्तराखंड

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर सीएम धामी और पुलिस को दी बधाई

Dehradun। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर मुख्यमंत्री सहित प्रशासन और पुलिस कर्मियों को बधाई दी है।

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आज संदेश जारी कर कहा कि पिछले 2 वर्षों से कोविड-19 के चलते सावन मास की कांवड़ यात्रा बाधित रही। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस वर्ष कांवड़ यात्रा का संचालन सर्वोत्तम रहा। इस वर्ष 4 करोड़ शिव भक्त यहां से गंगाजल कांवड़ में भरकर ले गए। उन्होंने अपने संदेश में प्रदेश की प्रत्येक जनता का भी आभार व्यक्त किया। कहा कि प्रदेश की जनता ने खुले मन से कावड़ लेकर आए शिव भक्तों का भव्य स्वागत किया। उनके लिए जगह-जगह खाने-पीने के साथ रहने की उचित व्यवस्था की गई।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की ओर से बेहतर व्यवस्था दी गई। कहा कि अच्छे व्यवहार के साथ शिव भक्तों की सेवा करने में स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को कांवड़ यात्रा के सफल संचालन के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button