राजनीति

मोरी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन, महावीर सिंह राणा अध्यक्ष और आशु चौहान बने कोषाध्यक्ष 

Naugaon (उत्तरकाशी)। मोरी नगर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया है। जिसमें महावीर सिंह राणा अध्यक्ष और आशु चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया है। जिला उद्योग व्यापार मंडल यमुनाघाटी के द्वारा पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह मोरी में रविवार को पूर्व में प्रस्तावित बैठक में मोरी व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। बैठक के दौरान पूर्व  कोषाध्यक्ष सिया राम द्वारा आय-व्यय का लेखा–जोखा प्रस्तुत किया गया। जिस पर सभी व्यापारियों ने संतुष्टि जताई है। बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर विचार–विमर्श किया। और उनके समाधान का आश्वासन दिया गया। नई कार्यकारिणी गठन से पूर्व मोरी में सदस्यता अभियान चलाया गया। जिसमें मोरी के सभी 150 व्यापारियों ने सदस्यता ली है। इस मौके पर प्रदेश मंत्री उद्योग व्यापार मंडल उपेन्द्र असवाल, यमुनाघाटी जिलाध्यक्ष कबूल सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष अरविन्द खंडूड़ी, जिला संयुक्त महामंत्री सुनील भंडारी, जिला कार्यकारिणी के मनोनित सदस्य जगमोहन नौडियाल और राजेश नेगी मौजूद रहे।

नई कार्यकारिणी

  • संजय राणा–वरिष्ठ उपाध्यक्ष
  • महामंत्री–मोहित-कश्यप
  • संतोष बजाज–उपाध्यक्ष
  • प्रमोद जैन–मंत्री
  • मोंटू–प्रचार मंत्री
  • प्रमेश रावत–संगठन मंत्री
  • चमन लाल–संरक्षक
  • सियाराम–संरक्षक
  • गुमान सिंह रावत–सलाहकार
  • राधेश्याम–वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button