Uncategorized

पुरोला व गंगोत्री के पूर्व विधायको ने ली भाजपा की सदस्यता, पूर्व सीएम व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजुद

बीबीसी ख़बर न्यूज नेटवर्क देहरादून

Dehradun (March 16/24) राज्य में कांग्रेस को लगातर झटके पर झटके लगते जा रहे हैं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पुरोला व गंगोत्री के पूर्व विधायक रह चुके मालचंद व विजयपाल सजवान ने आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सद्स्यता ग्रहण कर ली है। बताया जा रहा है की आने वाले दिनों में कांग्रेस छोड़ने वालों की भगदड़ और बढ़ेगी। 

  1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, काबिना मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल सहित भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा के नेतृत्व में पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद और गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवान और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नत्थी लाल शाह ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी का पटका पहन सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।

सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस में अभी और भगदड़ मचनी तय है। कई जमीनी स्तर के जनप्रतिनिधि कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

 

अंकित शाह भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button