राजनीति

निर्दलीय विधायक संजय डोभाल का क्षेत्र आगमन पर भव्य स्वागत

यमुनोत्री से निर्दलीय जीतकर पहली बार पहुंचे हैं विधानसभा

नौगांव। रोहित बिजल्वाण

उत्तराकाशी जनपद के यमुनोत्री विधानसभा से पहली बार निर्दलीय जीतकर विधानसभा पहुंचे संजय डोभाल का शपथ ग्रहण के बाद पहली बार क्षेत्र आगमन पर लोगों ने बुरांस के फूल-मालाओं से स्वागत किया है।

शुक्रवार को मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) पहुंचकर निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने मां यमुना के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और मां यमुना से प्रार्थना कर देश-प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। भृमण के दौरान बीफ, बनास, निसनी, बाड़िया, राना, कुपडा, कुंसाला के लोगों ने विधायक संजय डोभाल का बुरांश के फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर संजय डोभाल ने सभी लोगों का क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए विधानसभा पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही हर परेशानी में पूर्ण रूप से सहयोग देने की बात कही। इस मौके पर अजबीन पंवार, मुकेश राणा, बलदेव नेगी, हंसपाल बिष्ट, विनोद उनियाल, अमित उनियाल, मंगल राणा सहित सभी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button