उत्तराखंड

प्रकृति के प्रति प्रेम, सम्मान और सद्भाव प्रकट करने का पर्व है हरेला : विधायक डोभाल

हरेला पर्व

Naugaon। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने आज नगर पालिका परिषद बड़कोट द्वारा आयोजित हरेला पर्व कार्यक्रम के दौरान पौधा रोपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम विगत कई वर्षों से हरेला पर्व को प्रकृति संरक्षण के रूप में मनाते आए हैं। हमारा प्रयास है कि इस वर्ष भी हरेला पर्व में पूर्व की भांति जन-जन की भागीदारी हो। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण-संवर्द्धन को समर्पित यह पर्व हमारे लिए प्रकृति के प्रति प्रेम, सम्मान और सद्भाव प्रकट करने का अवसर है। कहा हम सब लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और जंगलों की रक्षा करनी चाहिए।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अनुपमा रावत, डीएफओ सुबोध काला, महंत केशव गिरी महाराज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button