अपराधउत्तराखंडखेलपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

वन पंचायत की भूमी पर,अवैध अतिक्रमण कर लगाए सैकड़ों सेब के पेड़ हटाए।

BBC ख़बर न्यूज नेटवर्क

रिर्पोट : महिदेव असवाल

पुरोला (uttarkashi) टौंस वन प्रभाग के स्यालुका कैंपार्टमेंट में वन पंचायत की भूमी पर अवैध अतिक्रमण कर लगाए गए सैकड़ो सेब के पेड़ों को वन विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सेब की पौध उखाड़ते हुए वहां वृक्षारोपण किया।

वन पंचायत की भूमी से अवैध अतिक्रमण हटाते राजस्व विभाग व टोंस वन विभाग की कर्मचारी

राजस्व विभाग व टौंस वन प्रभाग के संयुक्त अभियान के तहत स्यालुका गांव के पास वन पंचायत की भूमी पर गांव के एक व्यक्ति द्वारा अवैध अतिक्रमण कर 15 नाली भूमी पर सेब के पेड़ लगाए गए थे। जिसे टौंस वन प्रभाग के रेंज अधिकारी व राजस्व विभाग के राजस्व उप निरीक्षक विरेश कुमार के नेतृत्व में उक्त भूमि से उखाड़ कर वहां वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर टौंस वन प्रभाग के फॉरेस्टर अमीन सिंह चौहान, दीर्घपाल सिंह बर्तवाल, चतर सिंह नंद राम, वीरेन्द्र रावत,हरीश कुमार आदी मौजुद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!