राजनीति

निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि में अपने घर पर फहराया तिरंगा

आजादी का अमृत महोत्सव

इन दिनों देश में मनाई जा रही है स्वतंत्रता की 75वीं सालगिरह 

Naugaon (चिन्यालीसौड़)। स्वतंत्रता की “75वीं सालगिरह” के तहत देश में “आजादी का अमृत महोत्सव” मनाया जा रहा है। हर रोज तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज यमुनोत्री से निर्दलीय विधायक संजय डोभाल ने अपने चिन्यालीसौड़ स्तिथ निजी आवास पर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तिरंगा झंडा फहराया है। इस मौके पर उन्होंने देश व विधानसभा वासियों से आज से 15 अगस्त तक अपने घर पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील की। साथ ही युवाओं और स्थानीय लोगों से “अमृत महोत्सव“ में बढ़–चढ़कर भागीदार बनने का आह्वान किया है। विधायक संजय डोभाल ने कार्यकर्ताओं से नगर और गांवों में तिरंगा झंडा वितरित करने को कहा है। कार्यक्रम में चिन्यालीसौड़ के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button