उत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनयूथराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

विश्व चैंपियनशिप महिला कुश्ती में भारतीय महिलाओं का डंका, जीता खिताब–पीएम मोदी ने दी बधाई 

BBC ख़बर,न्यूज नेटवर्क नई दिल्ली 

  • भारतीय महिला पहलवानों का विश्व में बजा डंका, जीता अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप कुश्ती का खिताब–पीएम मोदी ने दी बधाई।

नई दिल्ली/  2023 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में महिला कुश्ती टीम का खिताब जीतने पर भारतीय टीम को  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि, विश्व के हर क्षेत्र में भारतियों का धाक जम रही है। विश्व चैंपियनशिप महिला कुश्ती में भारतीय बालिकाओं ने अपना परचम लहराते हुए सबको बता दिया कि वह अबला नारी नहीं है।

विश्व महिला कुश्ती का खिताब जीतने के बाद, भारत की महिला कुश्ती टीम

देश की बालीकाओं ने 2023 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में महिला कुश्ती टीम का खिताब जीता है, उन्होंने 7 पदक जीत कर एक अद्वितीय प्रदर्शन दिया है, जिनमें 3 स्वर्ण पदक भी शामिल हैं। यादगार प्रदर्शनों में से एक अंतिम पंघाल का अपना खिताब कायम रखना रहा है, जो इस खिताब को दो बार जीतने वाली पहली खिलाड़ी बन चुकी है! यह शानदार जीत हमारे उभरते हुए पहलवानों की अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प एवं असाधारण प्रतिभा दर्शाती है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button