featuredUncategorizedअपराधउत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

टिहरी लोकसभा सीट से माला राज्य लक्ष्मी शाह की जीत लेकिन पुरोला विधानसभा जीत गया बॉबी 

बीबीसी ख़बर न्यूज नेटवर्क

उत्तरकाशी/पुरोला (Jun 04/24) लोकसभा चुनाव 2024 के मतगणना के परिणाम सामने आ गए हैं जिसमें एक बार फिर मोदी सरकार का बनना तय हो गया है। वहीं इंडिया गठबंधन ने भी अच्छा प्रदर्शन कर टीवी चैनलों में चल रहे एग्जिट पोल को औंधे मुंह गिराते हुए 230 सीटों के आस पास पहुंच कर चकित कर दिया। जहां भाजपा 240 सीटों पर तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने पिछले चुनावों की अपेक्षा इस बार 100का आंकड़ा छू लिया। एनडीए गठबंधन को इस बार उत्तरप्रदेश, राजस्थान,बिहार, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल से बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं मध्य प्रदेश,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से इंडिया गठबंधन क्लीन शिप हो गई है।

उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें भाजपा की झोली में गई हैं। लेकिन टिहरी लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने भाजपा संगठन के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच दी। आपको बताते चलें की टिहरी लोकसभा सीट भाजपा की माला राज्य लक्ष्मी शाह जीत गई, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने पुरोला, यमुनोत्री विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन कर भाजपा प्रत्याशी मालाराज्य लक्ष्मी शाह से अधिक वोट हासिल किए। इतना ही नहीं निर्दलीय प्रत्याशी बॉबी पंवार ने बिना संसाधनों के आरएसएस के पदाधिकारियों /दायित्व वान कर्यकर्ताओ, भाजपा जिला अध्यक्ष, कांग्रेस जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक गण, पूर्व राज्य मंत्री, भाजपा,कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों के पोलिंग बूथों से भी ज्यादा वोट हासिल कर जनता में इनकी लोकप्रियता का डीएनए टेस्ट भी कर दिया।

देखें भाजपा /कांग्रेस/आरएसएस के पदाधिकारियों के पोलिंग स्टेशनों पर पार्टी प्रत्याशियों की दुर्गति का आलम और समाज में इनकी लोकप्रियता।

आरएसएस के जिला कारवाह गोविंद राणा के पोलिंग स्टेशन मोल्टाडी में बॉबी पंवार को 114 माला राज्य लक्ष्मी शाह को 23 जोत सिंह को 05 वोट मिले ।

आरएसएस के जिला संघ चालक कबूल पंवार के पोलिंग बूथ नौगांव में बॉबी पंवार को 416 माला राज्य लक्ष्मी शाह को 169 जोत सिंह को 50 वोट पड़े ।

भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा के पोलिंग स्टेशन गुंदियायाट गांव में बॉबी पंवार को 322 माला राज्य लक्ष्मी शाह को 184 जोत सिंह को 36 मत प्राप्त हुए।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिनेश चौहान के पोलिंग स्टेशन किराणु में निर्दालीय प्रत्याशी  बॉबी पंवार को 104 भाजपा प्रत्यासी माला राज्य लक्ष्मी शाह को 136 तो कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह को मात्र 41 वोट ही मिल पाए।

भाजपा के एसटी मोर्चा के प्रदेश मंत्री राजेंद्र शर्मा के पोलिंग स्टेशन ढकडा से निर्दलीय प्रत्याशी  बॉबी पंवार को 417 भाजपा प्रत्यासी माला राज्य लक्ष्मी शाह को 185 तो कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह को मात्र 25 वोट ही मिल पाए।

भाजपा के ओबीसी आयोग के सदस्य मोहबत नेगी कांग्रेस के निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष हरिमोहन, पूर्व विधायक राजेश जुवांथा के गांव कुमोला/कोरना से  निर्दलीय प्रत्याशी  बॉबी पंवार को 500 भाजपा प्रत्यासी माला राज्य लक्ष्मी शाह को 103 तो कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह को मात्र 41 वोट ही मिल पाए।

वहीं भाजपा जिला महामंत्री पवन नौटियाल के पोलिंग बूथ पुरोला गांव से निर्दलीय प्रत्याशी  बॉबी पंवार को 268 भाजपा प्रत्यासी माला राज्य लक्ष्मी शाह को 138 तो कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह को मात्र 388 वोट ही मिल पाए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष जगमोहन पंवार  के पोलिंग बूथ से निर्दलीय प्रत्याशी  बॉबी पंवार को 178 भाजपा प्रत्यासी माला राज्य लक्ष्मी शाह को 114 तो कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह को मात्र13 वोट ही मिल पाए।

पूर्व  राज्यमंत्री (उपाध्यक्ष एप्पल फेडरेशन) जगत सिंह  के पोलिंग स्टेशन भंकोली से निर्दलीय प्रत्याशी  बॉबी पंवार को 477 भाजपा प्रत्यासी माला राज्य लक्ष्मी शाह को 44 तो कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह को मात्र 07 वोट ही मिल पाए।

ओबीसी मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी के पोलिंग स्टेशन हुडोली से निर्दलीय प्रत्याशी  बॉबी पंवार को 356 भाजपा प्रत्यासी माला राज्य लक्ष्मी शाह को 117 तो कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह को मात्र 19 वोट ही मिल पाए।

वहीं भाजपा के वटवृक्ष कहे जाने वाले और महाराजा मानवेंद्र शाह के समय से माला राज्य लक्ष्मी शाह के कार्यकाल तक लगभग 1 करोड़ की सांसद निधि पचाने वाले के पोलिंग बूथ पुजेली पर निर्दलीय प्रत्याशी  बॉबी पंवार को 439 भाजपा प्रत्यासी माला राज्य लक्ष्मी शाह को 141 तो कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह को मात्र 27 वोट ही मिल पाए।

पूर्व विधायक वर्तमान राज्य मंत्री राजकुमार के पोलिंग बूथ धारी वल्ली पर निर्दलीय प्रत्याशी  बॉबी पंवार को 141 भाजपा प्रत्यासी माला राज्य लक्ष्मी शाह को 79 तो कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह को मात्र 066 वोट ही मिल पाए।

  •  पुरोला विधानसभा से 
  1. बॉबी पंवार को 25647 मत 
  2. माला राज्य लक्ष्मी शाह को 13536 मत 
  3. जोत सिंह को 3659 मत मिले 
  • यमुनोत्री विधानसभा से 
  1. बॉबी पंवार को 21242 मत
  2. माला राज्य लक्ष्मी शाह को 14477 मत
  3. जोत सिंह को 2646 मत मिले
  • गंगोत्री विधानसभा से 
  1. बॉबी पंवार को 19131 मत
  2. माला राज्य लक्ष्मी शाह को 20513 मत
  3. जोत सिंह को 4548 मत मिले

 

पुरोला विधानसभा के पोलिंग स्टेशनों की लिस्ट

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button