![](https://bbckhabar.in/wp-content/uploads/2022/10/IMG-20221017-WA0014-780x470.jpg)
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) ने हर्षिल पहुंचकर army और ITBP के जवानों व परिजनों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
हर्षिल (उत्तरकाशी)। अपने तय कार्यक्रम दीपावली से पूर्व आज हर्षिल पहुंचे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) ने सेना (army) एवं (itbp) भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाकात कर अपने सेवाकाल के हर्षिल व नेलांग घाटी के अनुभव साझा किए। राज्यपाल ने कहा कि अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने हर्षिल व नेलांग को बहुत नजदीक से देखा है। कहा कि सैनिक अपना कार्यों और दायित्वों का निर्वहन अच्छे से कर रहें। जिस पर हर भारतीय को गर्व है। कहा कि देश सेवा सर्वोच्च सेवा है, हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें उत्तराखंड देवभूमि व संतों की भूमि में सेवा करने का मौका मिला है। राज्यपाल ने सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को रोशनी के पर्व दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्यपाल ने गलवान घटना का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों की अनेक वीरगाथाएं रही है, जो हमारे लिए आदर्श है।
ये रहे उपस्थित : जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, एसपी अर्पण यदुवंशी, डीएफओ पुनीत तोमर, एसडीएम चतर सिंह चौहान, सीएमओ डॉ विनोद कुकरेती, सीएचओ डॉ रजनीश सिंह सहित सेना के जवान और अधिकारी रहे।