राजनीति

नौगांव : भाजपाइयों और स्कूली बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को किया जागरूक

आजादी के अमृत महोत्सव

Naugaon(उत्तरकाशी)। जनपद उत्तरकाशी के भाजपा मंडल नौगांव के कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने आज नगर क्षेत्र में बैंड–बाजों की धुन और हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया। उन्होंने लोगों से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की है।

देश के साथ प्रदेश में आजादी की 75वीं सालगिरह के तहत अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आज भाजपा मंडल नौगांव द्वारा आयोजित “हर घर तिरंगा” रैली कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं, शिशु मंदिर और विद्यामंदिर के छात्र-छात्राओं ने नगर पंचायत नौगांव में बैंड–बाजों की धुन पर तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगों को जागरूक किया। तिरंगा रैली शिशु मंदिर प्रांगण से होते नौगांव मुख्य चौराह, बड़कोट रोड मुंगरा होते शिशु मंदिर परिसर में जा कर समाप्त हुई।

तिरंगा यात्रा में ये रहे शामिल : नगर पंचायत अध्यक्ष शशि मोहन राणा, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष विजय सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष मीना रावत, विद्यामंदिर प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, आनंदी राणा, कमला राणा, अमिता परमार, पिंकी, श्याम लाल, अनोज नौटियाल, गिरवीर राणा, बलदेव चौहान सहित भाजपाई और छात्र–छात्राएं उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button