राजनीति

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा का यमुनाघाटी में भव्य स्वागत

Purola (उत्तरकाशी)। भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा का यमुनाघाटी में जगह–जगह फूलमालाओं व ढोल–नगाड़े के साथ कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल भी मौजूद रहे।

यमुनाघाटी के डामटा, बर्नीगाड़, नौगांव, हुडोली, पुरोला, गुंदीयाट गांव आदि जगहों पर उत्तरकाशी जिले के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा का ढोल –बाजे के साथ फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने शीर्ष पार्टी नेतृत्व का धन्यवाद आभार प्रकट किया वहीं क्षेत्रीय विधायक दुर्गेश्वर लाल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित : इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश चौहान,हरिमोहन चंद, लोकेश उनियाल, दिवाकर उनियाल, राजपाल, नवीन गैरोला, अमीचंद शाह, पिंकी लखेड़ा, चरण शाह, अमिता परमार, परवीन शर्मा, अनिता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button