पौड़ी : सपलोडी और भट्टी गांव की दो महिलाओं को निवाला बनाने वाला गुलादर पिंजरे में कैद
ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
पौड़ी। जनपद के विकासखंड पाबौ के अंतर्गत सपलोडी और भट्टी गांव में पिछले कई दिनों से बनी गुलदार की दहशत से आज क्षेत्र के लोगों को राहत मिल गयी है। आज सुबह तड़के 5 बजे गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। गुलदार का नागदेव रेंज कार्यालय में मेडिकल करने के बाद घने जंगलों मे छोड़ दिया है।
नागदेव रेंज क्षेत्राधिकारी अनिल भट्ट ने बताया पिछले दिनों सपलोड़ी और भट्टी गांव में गुलदार ने दो अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं को अपना निवाला बनाया था। जिसके बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल था उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग के बाद गुलदार को पकड़ने के लिए क्षेत्र में 02 पिंजरे और 02 शिकारी दल को भट्टी गांव व आसपास के गांव में तैनात किया गया था। जिसके बाद आज सुबह 5 बजे के तड़के गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। कहा कि गुलजार को नागदेव रेंज लाया गया है जहां मेडिकल जांच के बाद गुलदार को अन्य जगह घने जंगलों में छोड़ दिया गया है।
ग्रामीणों ने की पिंजरे को यथावत रखने की मांग : आज तड़के 5 बजे गुलादर के पिंजरे में कैद होने के बाद सपलोडी और भट्टी गांव के ग्रामीणों ने राहत की सांस लेते वन विभाग का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विभाग से कहा कि क्षेत्र में अन्य गुलदार देखे जा रहे हैं। जिससे लोगो मे भी व्याप्त हैओ। उन्होंने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे को यथावत रखने की मांग की है।