राजनीति

कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा की तैयारियां जोरो पर

Naugaon (उत्तरकाशी)। पुरोला विधानसभा कांग्रेस कमेटी ने नौगांव निरीक्षण भवन में भारत जोड़ो यात्रा की रूपरेखा के संबंध में बैठक की। साथ ही पार्टी संगठन चुनाव पर भी विचार–विमर्श किया गया। यमुनाघाटी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र राणा के नेतृत्व में आज नौगांव में आयोजित बैठक में भारत जोड़ो यात्रा की रुपरेखा तैयार की गई। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जिला संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन में नए सिरे से चुनाव करने की वकालत भी की। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र राणा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में इस यात्रा को सफल बनाने के मंत्र भी दिए। वहीं कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी मालचंद ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की डबल इंजन कोयले के ढेर पर बैठकर जल रही है भाजपा राज में युवाओं की नियुक्ति में घोटाले पर घोटाले हो रहे हैं और सरकार घोटाले बाजों को पड़कर रिहा करती जा रही है। इतना ही नहीं जब प्रदेश में सुरक्षा में लगे जवान ही सुरक्षित नहीं तो आम जनमानस कहां सुरक्षित रहेगा। मसूरी नगर पालिका अध्यक्ष मनमोहन मल्ल ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

ये रहे उपस्थित : मोरी ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल रावत, नौगांव ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद सेमवाल, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष दीवान सिंह असवाल, गजेंद्र असवाल, सोहन बहुगुणा, श्याम सिंह राणा, रोजी सिंह, पीसीसी मेंबर सरोज रावत, आशीष रावत, मनमोहन चौहान, राजेश रावत आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button