पुलिस

पुरोला(डामटा) पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी को दबोचा

सफलता

Naugaon। नाबालिग लड़की को भगाने वाले आरोपी युवक को डामटा पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश करने के बाद आज जेल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार चक्रवर्ती।

थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि गत बुधवार को डामटा चौकी में “रोहित कुमार नामक युवक द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में” लिखित तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर थाना पुरोला में युवक के खिलाफ धारा 363 के अनुसार मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए चौकी इंचार्ज डामटा के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम द्वारा युवक की पतारसी-सुरागरसी कर आरोपी रोहित कुमार पुत्र रोशन लाल, निवासी सहस्त्रधारा रोड़ थाना रायपुर, देहरादून से गिरफ्तार किया गया। और नाबालिक लड़की को बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। अपह्रता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धारा 376(2) को जोड़ा गया है।

पुलिस टीम

  • भाव सिंह चौहान चौकी इंचार्ज डामटा।
  • कांस्टेबल सुनील पंवार, अबल सिंह।
  • महिला कांस्टेबल रिंकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button