देश-विदेश

यूक्रेन-रूस वॉर – रोमानिया बॉर्डर पर भारतीय छात्रों से बदसलूकी 

शेहयावी बॉर्डर पर नाइजीरियन और अफ्रीकी नागरिकों ने की मारपीट

छात्रों के परिजनों में बना है भय, भारत सरकार से लगाई बच्चों के जल्द स्वदेेेश वापसी की गुहार

पुरोला।  यूक्रेन रूस के साथ वार्ता के लिए तैयार हो गया।  लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति का कहना है कि पुतिन के साथ वार्ता से कोई समाधान निकलने की उम्मीद नहीं है। इस बीच वहां फंसे मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारतीय छात्रों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही है। जो छात्र किसी तरह यूक्रेन छोड़ रोमानिया के शेहयावी बॉर्डर पहुंचे हैं। जहां पर भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेनी सुरक्षाबलों द्वारा बदसलूकी ओर मारपीट के वीडियो और खबरें आ रही है। जिससे छात्रों के परिजनों में डर का भय व्याप्त है। परिजनों ने भारत सरकार अपने बच्चों को जल्द सुरक्षित स्वदेश लाने की गुहार लगाई है।

आपको बताते चलें रूस द्वारा यूक्रेन में ढहाए जा रहे कहर से वहां मेडिकल की पढ़ाई करने गए भारतीय छात्र डरे और सहमे हुुुए हैं। जिससे उनके परिजनों में भय व्याप्त है। भारतीय छात्र यूक्रेन से किसी तरह रोमानिया के शेहयावी बॉर्डर पहुंचे हैं। जहां यूक्रेन छोड़ने वालों की भारी तादाद जुटी है। बॉर्डर पर जाने की फिराक में नाइजीरिया और साउथ अफ्रीका के कुछ छात्रों द्वारा भारतीय छात्रों को बॉर्डर पार करने से रोका गया है ओर मारपीट कर बदसलूकी का मामला सामने आया है। छात्रों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर भारत सरकार से हस्तक्षेप करने की मांग की है।

छात्रों ने भारतीय दूतावास पर लगाये अनदेखी के आरोप  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उत्तर प्रदेश लखनऊ की छात्रा गरिमा मिश्रा बोलती सुनाई दे रही है, की भारतीय असेंबली के लोग फोन नहीं उठा रहे हैं। यहां हालात बहुत खराब हैं। सभी छात्र खुले आसमान के नीचे माइनस 5 डिग्री तापमान के बीच रात-दिन गुजार रहे हैं। जिससे कई लोग खांसी-जुकाम से परेशान है। छात्रों ने भारत सरकार से जल्द कोई वैकल्पिक व्यवस्था बनाने की गुहार लगाई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button