Uksssc पेपर लीक मामला : सफेदपोशों तक पहुंची आंच, एसटीएफ के हाथ लगे अहम सुराग
![](https://bbckhabar.in/wp-content/uploads/2022/08/uksssc.gif)
जिनका नाम सामने आया है वह इनदिनों विदेश भ्रमण पर
देहरादून। Uksssc पेपर लीक मामले में जैसे जैसे गिरफ्तारियां बढ़ रही है। मामले में शामिल लोगों की नींद, चैन सब गायब होता चला जा रहा है। अबकी बार मामले में कुछ सफेदपोशों के नाम सामने आए हैं। जो कि आजकल टूरिस्ट वीजा पर विदेश भ्रमण पर हैं। जिनका नाम सामने आया है वह गढ़वाल के जिला पंचायत सदस्य बताए जा रहे हैं।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक प्रकरण में अब तक 13 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उनमें चार सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। एसटीएफ जांच में सामने आया है कि पेपर लीक कराने में कई सफेदपोश भी शामिल हैं। गढ़वाल मंडल के दो जिला पंचायत सदस्यों के खिलाफ एसटीएफ के हाथ कुछ अहम सबूत लगे हैं। वह आजकल विदेश यात्रा पर हैं। एसटीएफ उनके वापसी के इंतजार में है।
Uksssc पेपर लीक जांच में सभी तथ्यों पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पेपर लीक में कुछ नेताओं के लिप्त होने के इनपुट मिले हैं। – अजय सिंह, एसएसपी एसटीएफ