राजनीति

Update : उत्तरकाशी : मोरी फिताड़ी गांव में मिट्टी में दबने से घायल महिलाओं को विधायक ने कराया एयरलिफ्ट, देखें वीडियो

नौगांव। जंगल गईं पांच महिलाएं मिट्टी धंसने के कारण मलबे में दब गईं। जिसमें से एक महिला ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य को स्थानीय विधायक की मदद से एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया है।

मोरी तहसील के फीताड़ी गांव में बुधवार सुबह यह हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल चार महिलाओं को स्थानीय विधायक दुर्गेश्वर लाल की मदद से एयरलिफ्ट करके एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने महिलाओं को तत्काल उपचार दिलाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की थी। उन्होंने बताया कि शिला देवी पत्नी ज्ञान सिंह, कस्तूरी देवी पत्नी ज्ञान सिंह और विपीना देवी पत्नी राम लाल राजेंद्री देवी पत्नी बहादुर सिंह घायल हुई हैं। जबकि, सूरी देवी पत्नी विद्वान सिंह की मौत हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button