उत्तराखंड

उत्तरकाशी : नौगांव के व्यापारियों ने श्रद्धालुओं का “अतिथि देवो भव:” के भाव से किया सत्कार

कोविड के चलते पिछले दो वर्ष से बन्द पड़ी थी यात्रा

नौगांव। उत्तराखंड में अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा का श्रीगणेश हो गया। इस मौके पर व्यापार मंडल नौगांव के पदाधिकारियों ने चौराह पर अतिथि देवो भव:” के भाव से चारधाम दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं का जोरदार स्वागत किया। मुख्य चौराहे पर हुए आयोजन के दौरान उन्हें बुरांस का जूस भी पिलाया गया। मंगलवार को कोविड के चलते 02 वर्ष से बन्द पड़ी यात्रा फिर शुरू होने के उपलक्ष्य में मुख्य चौराहा पर व्यापार मंडल नौगांव के द्वारा तीर्थयात्रियों के लिए स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल, व्यापार मंडल यमुना घाटी जिला अध्यक्ष कबूल पंवार और टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अरविंद चौहान ने मुंबई से आये तीर्थ यात्रियों को माला पहनाकर कर जोरदार स्वागत किया। साथ ही बुरांश का जूस पिला यात्रा पर जाने की शुभकामनाएं दी गई। व्यापारियों द्वारा मिले इस सम्मान से मुंबई पुणे से आये तीर्थ यात्री गदगद दिखे।

ये रहे उपस्थित : प्रदेश महामंत्री व्यापार मंडल उपेंद्र असवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल यमुना घाटी तिलक चंद रमोला, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष पुरोला बृजमोहन चौहान, राजेश रावत, कमला राणा ,अनिल कुकरेजा, सुमित रावत सहित अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button