featuredUncategorizedअपराधउत्तराखंडखेलदेश-विदेशपर्यटनपुलिसयूथराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

दो लाख की अवैध चरस के साथ मोरी निवासी युवक गिरफ्तार 

बीबीसी ख़बर, न्यूज नेटवर्क पुरोला 

Purola (Dec.24/2023) पुरोला पुलीस ने एक अवैध चरस तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से एक किलो पांच ग्राम अवैध चरस बरामद किया तस्कर मोरी के देवजानी गांव का है  जिसके खिलाफ़ एनडीपीएस में मामला दर्ज कर आज न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

थानाध्यक्ष पुरोला एवं एस0ओ0जी0 उत्तरकाशी के नेतृत्व में  पुरोला पुलिस व एस0ओ0जी0 की टीम द्वारा सटीक जानकारी जुटाते हुये गत रात्रि में लीसा डिप्पो के पास से सुरेन्द्र सिंह नामक युवक को 1 किलो 5 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के विरुद्ध NDPS Act 8/20 के तहत मुकदमा पंजीकत किया गया है। युवक द्वारा पुछताछ में बताया गया कि वह चरस को खुद तैयार कर देहरादून में उचित दाम पर बेचने ले जा रहा था। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्त को न्यायालय से समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

 

अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह निवासी देवजानी, मोरी उत्तरकाशी, उम्र 31 वर्ष।

पुलिस टीम में ये लोग शामिल थे।

1. उ0नि0 अक्षुरानी- प्रभारी चौकी बाजार पुरोला

2. हे0का0 प्रवीण राणा

3. का0 रणवीर राय

4. एस0ओ0जी0 टीम।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!