उत्तराखंड

यमुनोत्री पैदल मार्ग का 20 मीटर हिस्सा भंडेली गाड़ के पास ध्वस्त, आवाजाही बंद

परेशानी

मार्ग को दुरस्त करने में लग सकता है 2 से 3 दिन का समय

Naugaon। लगातार हो रही बारिश के बाद शनिवार को यमुनोत्री धाम पैदल मार्ग का बड़ा हिस्सा भंडेली के पास ध्वस्त गया है। जिससे आवाजाही ठप है। स्थानीय प्रशासन ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं होने तक मार्ग पर आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी है।

यमुनाघाटी में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के बाद शनिवार को यमुनोत्री पैदल मार्ग राम मंदिर से करीब दो किलोमीटर आगे भंडेली गाड़ के पास बड़ा हिस्सा पूर्ण रूप से खड्ड में धस गया। जिससे आवाजाही ठप हो गई है। ईई लोनिवि बड़कोट मनोहर सिंह बिष्ट ने बताया कि भारी बरसात के बाद मार्ग का करीब 20 मीटर हिस्सा ढह गया है। जिसको बनाने में कम से कम दो दिन का समय लगेगा। आज यमुनोत्री में फसे यात्रियों को निकालने के लिए तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। जिसके बाद उनको निकाला गया है।

भंडेली गाड़ के पास क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस को मार्ग पर दो दिन तक आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिए हैं। और लोनिवि को मार्ग जल्द दुरस्त करने को कहा गया है। सुचारू होते ही मार्ग पर आवाजाही शुरू कर दी जाएगी। शालिनी नेगी, एसडीएम बड़कोट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button