पुलिस

Breking news : सेब की पेटियों से लदा पिकअप खाई में गिरा, दो की मौत 

दुःखद

Naugaon (त्यूणी)। सेब की पेटियों से लदा पिकअप वाहन 700 मीटर गहरी खाई में जा समाया। जिससे चालक सहित दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव खाई से बाहर निकल लिए है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह थाना त्यूणी को सूचना मिली कि ग्राम अणु से करीब 1 किमी आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड के पास पिकअप वाहन संख्या UK07CD-0843 सड़क से नीचे गहरी खाई में गिरी है, सूचना मिलने के बाद थाना त्यूणी पुलिस मय उपकरणों के घटनास्थल पहुंची। और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर खाई से निकालकर सड़क पर लाया। शव को एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूणी भिजवाया गया जा रहा है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर देहरादून जा रहा था।

मृतकों की पहचान

  • किशोर सिंह चौहान(25) पुत्र अब्बल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी।
  • पंकज कुमार(40) पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button