पुलिस

फाइव स्टार होटल की महिला कर्मचारी के साथ नाबालिग ने किया दुष्कर्म

दुस्साहस

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के फाइव स्टार होटल हयात की है घटना

देहरादून। राजधानी के मसूरी रोड पर स्थित फाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग का काम करने वाली महिला कर्मी से बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप अपने परिवार के साथ होटल में ठहरे एक नाबालिग पर लगा है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई। आरोपी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। आज उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश जा रहा है।

जानकारी के अनुसार राजपुर क्षेत्र के फाइव स्टार होटल हयात में एक महिला हाउसकीपिंग का काम करती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान एक लड़का वहां आया और महिला को हाय कहा। महिला ने इस पर कहा कि कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।  आरोपी छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ यहां आया था।

लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है।  मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोर को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जा रहा है। मोहन सिंह, थानाध्यक्ष राजपुर।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!