उत्तराखंड

यमुनाघाटी आगमन पर प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष अनिल चौहान का भव्य स्वागत

गोष्ठि

विकासखण्ड सभागार नौगांव में आयोजित गोष्ठि में किसानों को  केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान हितकारी योजनाओं के बारे में दी गयी जानकारी

नौगांव। जनपद उत्तरकाशी के नौगांव ब्लॉक सभागार में आज किसान सम्मान चौपाल गोष्ठि आयोजित की गई है। जिसमें बड़ी संख्या में किसान पहुंचे। उन्हें किसान मोर्चा उत्तरकाशी के प्रभारी राजेन्द्र व्यास ने केन्द्र और राज्य सरकार की किसान हितकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

गुरुवार को मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान का पहली बार यमुनाघाटी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। गोष्ठि में प्रदेश अध्यक्ष चौहान ने किसानों को सम्बोधित करते  कहा कि भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है, जो किसानों के लिए कई योजनाएं चलाकर खेती को लाभ का बिजनेस बनाने में लगी है। उन्होंने किसानों से शून्य बजट वाली प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्राकृतिक कृषि पद्धति को लेकर एक साल की कार्ययोजना बनाई जा रही है।

उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा संचालित किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम कृषि सिंचाई योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सहित विभिन्ना किसान हितैषी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इनका लाभ किसानों को मिल रहा है। हमारी सरकार किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कहा किसानों का देश के उत्थान में विशेष योगदान है। कृषि एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी किसानों के हित में योजनाओं को क्रियान्वित करें। समय से उन योजनाओं का लाभ दिलाएं ताकि किसान अधिक से अधिक उत्पादन कर सके।

कार्यक्रम में जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजय सिंह रावत ने यमुनाघाटी में ओलावृष्टि से हुए नुकसान, जंगली जानवरों से सुरक्षा, फसलों का उचित दाम दिलाने के बारे में अध्यक्ष को अवगत कराया। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के समाधान का त्वरित निस्तारण का भरोसा दिया है। गोष्ठि के समापन के अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे किसानों को जिलाध्यक्ष विजय सिंह रावत और कृषि अधिकारी ओम प्रकाश सिंह द्वारा निराई-गुड़ाई के यंत्र पंजा और दो किसानों को लोहे के हल वितरित किये गए।

ये रहे उपस्थित : किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र व्यास, प्रदेश मंत्री डॉ मनवीर भिगाना, भारती व्यास, एप्पल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष जगत चौहान, राजेन्द्र राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष मीना रावत, कमला राणा, विजय पाल रावत सभासद, उज्ज्वला रावत, जय भवान, जिला महामंत्री रामभजन भट्ट, देव बडोनी, जगमोहन राणा, बलदेव चौहान, प्रताप चौहान, अरविंद पंवार, मोहन आर्य, जयेंद्र सिंह राणा, संजय रावत, गिरवीर राणा ,जयवीर राणा, विजेन्द्र राणा, सूरवीर चौहान, अरविंद चौहान, सुनील चंद, देव प्रसाद बडोनी, जगमोहन सिंह राणा , अरविंद प्रसाद बडोनी, विजय पाल रावत ,सहित जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारी और यमुनाघाटी के किसान मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button