पुलिस

ब्रेकिंग : यमुनोत्री राष्ट्रीय मार्ग पर डाबरकोट के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 03 यात्रियों की मौत

दुःखद

महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं सभी यात्री

नौगांव। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 94 पर डाबरकोट के पास मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी है। जबकि 10 लोग गम्भीर घायल हैं। घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएससी बड़कोट लाया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी ने जानकारी देते बताया कि यमुनोत्री धाम जा रहे महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों का वाहन डाबरकोट के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। 10 लोग गंम्भीर घायल हो गए है। वाहन में 4 बच्चों सहित 13 लोग सवार थे। जिसमें से दो पुरुष और 01 महिला की मौके पर ही मौत हो गयी है। 10 घायलों को 108 की मदद से सीएससी बड़कोट में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है।

मृतक

  • चालक पूरणनाथ पुत्र गोपालनाथ निवासी अंधेरी मुंबई।
  • जयश्री पुत्री अनिल उम्र 23 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।
  • अशोक पुत्र श्री महादेव उम्र 40 वर्ष निवासी तुनसार जिला भंडार महाराष्ट्र।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button