पुलिस

उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक

छुट्टी चल रहे कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा

Deheadun। त्यौहारी सीजन और पीएम मोदी के उत्तराखंड (केदारनाथ/बद्रीनाथ) दौरे को देखते पुलिस विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। साथ ही छुट्टी चल रहे कर्मचारियों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है।

पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद जिला प्रभारियों की ओर से समय पर ड्यूटी ज्वाइन न करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की पोस्टिंग नए तरीके से करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अचानक आए इस फरमान से पुलिस जवानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। राज्य में लगभग 25 हजार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हैं। इनमें से दो से ढाई हजार जवान हर वक्त छुट्टी पर रहते हैं। दीपावली नजदीक होते देख कई जवान छुट्टियों पर चले गए थे और कई जवान ऐसे हैं जोकि बीमारी व अन्य कारणों के चलते अवकाश पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button